1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारतीय मूल के सैनिक पर हत्या का मुकदमा

भारतीय मूल के सैनिक पर हत्या का मुकदमा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 11, 2017 06:52 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 06:52 pm IST

ब्रिटेन में पूर्व प्रेमिका का गला काटकर हत्या करने के मामले में भारतीय मूल के 26 वर्षीय सैनिक पर मुकदमा चल रहा है।

Indian origin soldier sued for murder- India TV Hindi
Indian origin soldier sued for murder

लंदन: ब्रिटेन में पूर्व प्रेमिका का गला काटकर हत्या करने के मामले में भारतीय मूल के 26 वर्षीय सैनिक पर मुकदमा चल रहा है। न्यूकैसिल क्राउन कोर्ट ने बताया कि लांस कारपोरल ट्रिमान हैरी ढिल्लों पर आरोप है कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका एलिस रगल्स के उत्तर-पूर्व इंग्लैंड में स्थित उसके फ्लैट में घुसकर उसकी हत्या की।

ढिल्लों ने एलिस की हत्या के आरोप से इंकार किया है। एलिस की हत्या पिछले साल अक्तूबर में हुई थी। एलिस को उसके साथ फ्लैट में रहने वाली साथी मैक्सीन ने खून से लथपथ पाया था। घटना से एक दिन पहले एलिस ने एक पुलिस अधिकारी से कहा था कि वह नहीं चाहती हैं कि उसे परेशान करने के लिए ढिल्लों को गिरफ्तार किया जाए।

अभियोजक रिचर्ड राइट ने ज्यूरी से कहा, मैक्सीन ने देखा था कि ढिल्लों किस आक्रामक ढंग से एलिस को परेशान करता था और उसका पीछा करता था। वह यह इस बात की साक्षी है कि एक खुशमिजाज लड़की एलिस किस तरह समय के साथ बदल गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश