1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारतीय मूल की वकील ब्रिटेन में न्यायाधीश बनीं

भारतीय मूल की वकील ब्रिटेन में न्यायाधीश बनीं

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Nov 10, 2015 04:31 pm IST

लंदन: भारतीय मूल की प्रतिष्ठित वकील कल्याणी कौल को ब्रिटेन में सर्किट न्यायाधीश बनाया गया है। कल्याणी ब्रिटेन में कई हाई प्रोफाइल मामलों से जुड़ी रही हैं। 54 वर्षीय कल्याणी पिछले 32 सालों से गंभीर

भारतीय मूल की वकील...- India TV Hindi
भारतीय मूल की वकील ब्रिटेन में न्यायाधीश बनीं

लंदन: भारतीय मूल की प्रतिष्ठित वकील कल्याणी कौल को ब्रिटेन में सर्किट न्यायाधीश बनाया गया है। कल्याणी ब्रिटेन में कई हाई प्रोफाइल मामलों से जुड़ी रही हैं। 54 वर्षीय कल्याणी पिछले 32 सालों से गंभीर और हाई प्रोफाइल आपराधिक मामलों में बचाव पक्ष के वकील के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने 1983 में बार की सदस्यता ली और 2009 में रिकार्डर बनीं। बतौर रिकार्डर उन्होंने कई मामलों को ट्रायल के लिए तैयार किया और काउंटी अदालतों में सुनवाई का नेतृत्व किया।

कल्याणी 2011 में सिल्क बनीं। सिल्क बनने के बाद एक वकील को आमतौर पर कम से कम दस वर्षों के लिए वकील या फिर स्कॉटिश वकील के रूप में सेवा देना होता है। कल्याणी को कल सर्किट न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई गई और वह तत्काल प्रभाव से स्नारेसब्रूक क्राउन अदालत में अपनी सेवा देंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश