1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. शिक्षा के प्रसार में सकारात्मक है इंटरनेट : सर्वेक्षण

शिक्षा के प्रसार में सकारात्मक है इंटरनेट : सर्वेक्षण

 Written By: IANS
 Published : Mar 23, 2015 09:43 pm IST,  Updated : Mar 31, 2015 04:58 pm IST

वाशिंगटन: तेजी से उभर रहे एवं विकासशील देशों में अधिकांश लोग शिक्षा के प्रसार में इंटरनेट को अच्छा मान रहे हैं। 32 देशों में किए गए एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। सर्वेक्षण एजेंसी

- India TV Hindi

वाशिंगटन: तेजी से उभर रहे एवं विकासशील देशों में अधिकांश लोग शिक्षा के प्रसार में इंटरनेट को अच्छा मान रहे हैं। 32 देशों में किए गए एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। सर्वेक्षण एजेंसी 'प्यू ग्लोबल एटिट्यूड्स' द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण के अनुसार, अधिकांश आबादी इंटरनेट को व्यक्तिगत संबंध और अर्थव्यवस्था पर अच्छा प्रभाव डालने वाला मानती है।

सर्वेक्षण के अनुसार, "विकासशील एवं तेजी से विकास कर रहे देशों में इंटरनेट का इस्तेमाल सर्वाधिक लोग अपना सामाजिक दायरा बढ़ाने के लिए करने लगे हैं।"

सर्वेक्षण में पाया गया कि इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों में समाज पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को लेकर सकारात्मक छवि है। यहां तक कि उच्च शिक्षा प्राप्त लोग भी इसे समाज के लिए लाभकारी मानते हैं।

सभी देशों में बड़े पैमाने पर किए गए इस सर्वेक्षण में कहा गया है, "इंटरनेट का उपयोग करने वाली बहुसंख्य आबादी का कहना है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के संपर्क में बने रहने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इनमें से काफी लोग राजनीति, स्वास्थ्य एवं सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।"

राजनीति पर इंटरनेट के प्रभाव के बारे में 36 फीसदी लोगों का कहना है कि इसका अच्छा प्रभाव है, जबकि 30 फीसदी लोगों का मानना है कि राजनीति पर इसका प्रभाव नकारात्मक है।

सर्वेक्षण में शामिल 42 फीसदी लोगों का मानना है कि नैतिक मूल्यों पर इंटरनेट का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जबकि 29 फीसदी लोग इसके सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार करते हैं।

यह सर्वेक्षण 32 देशों में औसतन 44 फीसदी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं पर किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।