1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस हमले के मास्टरमाइंड की हुई पहचान, 23 सस्पेक्ट गिरफ्तार

पेरिस हमले के मास्टरमाइंड की हुई पहचान, 23 सस्पेक्ट गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 16, 2015 05:18 pm IST,  Updated : Nov 16, 2015 06:13 pm IST

पेरिस: पेरिस हमले के मास्टरमाइंड की पहचान हुई है। हमले का मास्टरमाइंड अब्देल हमीद अबाउद बेल्जियम का नागरिक है। इसके अलावा मोस्ट वांटेड सलाह अब्देसलेम समेत अब तक 23 सस्पेक्ट गिरफ्तार कर लिए गए है।

पेरिस हमले के...- India TV Hindi
पेरिस हमले के मास्टरमाइंड की हुई पहचान

पेरिस: पेरिस हमले के मास्टरमाइंड की पहचान हुई है। हमले का मास्टरमाइंड अब्देल हमीद अबाउद बेल्जियम का नागरिक है। इसके अलावा मोस्ट वांटेड सलाह अब्देसलेम समेत अब तक 23 सस्पेक्ट गिरफ्तार कर लिए गए है।

इससे पहले फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुअल वाल्स ने आज कहा कि पुलिस ने पेरिस में हमलों के बाद से संदिग्ध इस्लामिस्ट आतंकियों की तलाश के लिए 170 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। दक्षिणी-पूर्वी शहर लियोन के एक सूत्र ने बताया कि हथियारों के एक भंडार को जब्त किया गया।

पेरिस में पुलिस के सूत्रों ने बताया कि राजधानी के पूर्वी उपनगर बोबिगनी सहित कई शहरों में आज कई दर्जन छापे मारे गए। एक स्थानीय पुलिस सूत्र ने बताया कि फ्रांस के दक्षिण पूर्वी शहर लियोन में 13 छापे मारे गए। सूत्रों ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के शहर में 13 छापों में पांच गिरफ्तारियां हुई और एक रॉकेट लांचर, एक राइफल, बुलेटप्रूफ जैकेट और हथगोले जब्त किये गए। पुलिस ने दक्षिण पश्चिम फ्रांस के तुलुज में भी छापा मारा । वहां कम से कम तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

फ्रांसीसी पुलिस ने पेरिस पर आतंकवादी हमलों के बाद रात में तकरीबन 170 जगहों पर तलाशी ली और 23 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 100 से ज्यादा लोगों को नजरबंद किया गया है। फ्रांस के आंतरिक मंत्री बर्नार्द काजेनेउ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल मिला कर 31 हथियार जब्त किए गए। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों में एक राकेट लांचर और एक क्लाश्निकोव राइफल शामिल है जो ल्योन शहर के पास मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश