1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली में कोरोना वायरस का हाहाकार, सिर्फ 1 दिन में 349 लोगों की गई जान, 2100 के पार पहुंची मृतकों की संख्या

इटली में कोरोना वायरस का हाहाकार, सिर्फ 1 दिन में 349 लोगों की गई जान, 2100 के पार पहुंची मृतकों की संख्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2020 08:58 am IST,  Updated : Mar 17, 2020 08:58 am IST

इटली में सोमवार को कोरोना वायरस से 349 लोगों की मौतें हुईं। इससे देश में इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,158 हो गई।

Italy- India TV Hindi
Italy

रोम। इटली में सोमवार को कोरोना वायरस से 349 लोगों की मौतें हुईं। इससे देश में इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,158 हो गई। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े में सामने आयी है। इटली में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ कर 27,980 हो गई है। चीन से शुरू हुआ कोराना वायरस अब पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है। दुनिया भर में 1.75 लाख केस पॉजीटिव पाए गए हैं। यह वायरस 158 देशों में फैल चुका है।  

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को दर्ज हुए मृतकों की संख्या के दोगुने से अधिक हो गई है। पिछले दो दिनों में देश में 700 से अधिक मौतें सामने आयी हैं। इटली के लोम्बार्डी क्षेत्र में 1,420 मौतें हुई हैं। यह इटली में अब तक हुई कुल मौतों का 66 प्रतिशत है।

दुनिया में सबसे ज्यादा चीन में सबसे ज्यादा 3200 लोगों की जान गई है। चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 1809 लोगों की मौत हुई है। यूरोपीय देश स्पेन में कोरोना से 309 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में किलर वायरस से 127 लोगों की जान गई है वहीं ईरान में 850 लोग कोरोना की वजह से मारे गए हैं। अमेरिका में कोरोना के 3,802 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश