1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अमेरिका की हिट लिस्ट में टॉप पर है यह कुख्यात जिहादी दुल्हन

अमेरिका की हिट लिस्ट में टॉप पर है यह कुख्यात जिहादी दुल्हन

 Written By: Bhasha
 Published : May 07, 2017 09:15 pm IST,  Updated : May 07, 2017 09:17 pm IST

ब्रिटेन की सबसे कुख्यात महिला संदिग्ध आतंकवादी सैली जोंस अमेरिकी अधिकारियों के निशाने पर है। दरअसल, नए साक्ष्यों में उसके दुनिया भर में इस्लामिक स्टेट के कम से कम दर्जन भर साजिशों में संलिप्त रहने का संकेत मिला है।

Twitter Photo- India TV Hindi
Twitter Photo

लंदन: ब्रिटेन की सबसे कुख्यात महिला संदिग्ध आतंकवादी सैली जोंस अमेरिकी अधिकारियों के निशाने पर है। दरअसल, नए साक्ष्यों में उसके दुनिया भर में इस्लामिक स्टेट के कम से कम दर्जन भर साजिशों में संलिप्त रहने का संकेत मिला है।

Twitter Photo
Twitter Photo

सैली जोंस। (Twitter Photo)

द संडे टाइम्स की खबर के मुताबिक दक्षिणपूर्व इंग्लैंड स्थित केंट निवासी 2 बच्चों की मां 49 वर्षीय जोंस को पेंटागन सीरिया में राजनीतिक हत्या की घटनाओं के लिए जिम्मेदार मानता है। इससे पहले यह उभर कर सामने आया था कि ब्रिटिश संदिग्ध आतंकी जुनैद हुसैन की तथाकथित जिहादी दुल्हन ISIS के लिए सबसे अधिक भर्तियां करने वाली पश्चिमी देश निवासी और हमले की योजनाकारों में एक है। अखबार ने बताया कि वह साजिश में भी शामिल थी जिसमें एक अमेरिकी सैनिक का कैमरे के सामने सिर धड़ से अलग कर डाला गया था और इसके बाद यह वीडियो दुनिया को दिखाया गया था।

Twitter Photo
Twitter Photo

जुनैद हुसैन। (Twitter Photo)

बर्मिंघम का एक पूर्व कंप्यूटर हैकर हुसैन IS के गढ़ रक्का में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था। समझा जाता है कि उसकी पत्नी जोंस अपने पति की तरह हश्र होने से बचने के लिए अपने 11 साल के बेटे का रक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल कर रही है। जोंस लड़कियों के एक बैंड में गिटार बजाया करती थी। उसका 19 साल का दूसरा बेटा जोनाथन ब्रिटेन में रहता है। अखबार ने बताया कि हुसैन 2015 में मारा गया लेकिन मुस्लिम धर्म अपनाने वाली उसकी पत्नी अब उभर कर सामने आ रही है। अमेरिकी अदालत के दस्तावेजों ने दंपती को 3 महाद्वीपों में साजिश और हमले की कई घटनाओं से जोड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश