1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. शाही परिवार में गूंजी किलकारी, केट मिडिलटन ने दिया बेटे को जन्म

शाही परिवार में गूंजी किलकारी, केट मिडिलटन ने दिया बेटे को जन्म

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 23, 2018 06:51 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 06:51 pm IST

प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह उनकी तीसरी संतान है, जो शाही गद्दी का पांचवां हकदार होगा।

Kate Middleton gives birth to a baby boy
 - India TV Hindi
Kate Middleton gives birth to a baby boy  

लंदन: प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह उनकी तीसरी संतान है, जो शाही गद्दी का पांचवां हकदार होगा। केंसिंगटन पैलेस ने आज एक बयान में कहा, ‘‘शिशु का जन्म स्थानीय समय के अनुसार पूर्वाहन 11 बजकर एक मिनट पर हुआ। यह उनकी तीसरी संतान है।’’ (पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर की गोली मारकर हत्या )

ने बताया कि जच्चा - बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ‘ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज’ अपने बेटे के जन्म के वक्त मौजूद थे। शिशु महारानी एलिजाबेथ का छठा प्रपौत्र है। विलियम (35) और केट (36) ने अप्रैल 2011 में शादी की थी।

यह शिशु शाही गद्दी के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में पांचवें स्थान पर होगा। इस दौड़ में उसके आगे उसके दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम, भाई प्रिंस जार्ज और बड़ी बहन प्रिंसेस शैरलोट हैं। हालांकि, उसने अपने चाचा प्रिंस हैरी को एक स्थान नीचे छठे नंबर पर धकेल दिया है। केट को आज लंदन के सेंट मेरी हॉस्पिटल के लिंडो विंग में भर्ती कराया गया। यहीं उन्होंने अपनी पहली दो संतान को भी जन्म दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश