1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. आदमकद कुत्ता जो सामान्य कुत्तों को देख डर जाता है

आदमकद कुत्ता जो सामान्य कुत्तों को देख डर जाता है

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2015 12:12 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 12:24 pm IST

वेस्ट मिडलैंड: आप स्कूबी डू नाम के कार्टून कैरेक्टर को जरूर जानते होंगे। स्कूबी डू आकार में बहुत बड़ा था और सभी छोटी चीजों से डरा करता था। आज हम आपको उसी तरह के एक

आदमकद कुत्ता जो...- India TV Hindi
आदमकद कुत्ता जो सामान्य कुत्तों को देख डर जाता है

वेस्ट मिडलैंड: आप स्कूबी डू नाम के कार्टून कैरेक्टर को जरूर जानते होंगे। स्कूबी डू आकार में बहुत बड़ा था और सभी छोटी चीजों से डरा करता था। आज हम आपको उसी तरह के एक कुत्ते के बारे में बताने जा रहे है जो बिल्कुल स्कूबी डू जैसा ही है। यह कुत्ता 6 फुट लंबा है और इसका वजन करीब 82 किलो है। इस कुत्ते का असली मान प्रेसले है, लेकिन इसका मालिक इसे स्कूबी डू के नाम से बुलाता है। क्योंकि यह उसी की तरह लंबा भी है। हालांकि यह छोटी सी चीज से डरकर अपने मालिक की गोद में जाकर बैठ जाता है।

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड में रहने वाले 47 वर्षीय सियान ने कहा कि प्रेसले सभी चीजों से डरता है और यहां तक की वह अपने से छोटे कुत्तों से भी डरता है। प्रेसले इतना डरता है कि वह घर पर रहते हुए भी अपने डर की वजह से अपने मुंह में तकिया लेकर चलता है। सियान की वेस्ट मिडलैंड में पालतू जानवरों की एक दुकान है वह कहते है कि उन्हें अपनी दुकान से सारे प्लास्टिक के सामान हटाने पड़ते है क्योंकि प्रेसले उनसे डरता है। जब कि कोई और कुत्ता प्रेसले के सामने से गुजरता है तो वह डर से कभी भी बाहर नहीं आता जब तक वह चला ना जाए।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश