1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन हमला: राजनीतिक दलों ने किया चुनाव प्रचार को स्थगित

लंदन हमला: राजनीतिक दलों ने किया चुनाव प्रचार को स्थगित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 04, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Jun 04, 2017 02:13 pm IST

ब्रिटेन हुए आतंकी हमले के बाद सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी समेत देश के दो मुख्य दलों ने आम चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को निलंबित करने का फैसला किया है।

London attacks Political parties postpone election campaign- India TV Hindi
London attacks Political parties postpone election campaign

लंदन: ब्रिटेन हुए आतंकी हमले के बाद सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी समेत देश के दो मुख्य दलों ने आम चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को निलंबित करने का फैसला किया है। आज हुए हमलों में छह लोग मारे गये और 48 घायल हो गये। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी ने ऐलान किया कि वह आठ जून को चुनाव से कुछ ही दिन पहले हुए हमले के बाद अपने अभियान को स्थगित कर रही है। हमले में एक वैन और तीन आतंकी संदिग्ध शामिल थे जिन्हें मेट्रोपोलिटन पुलिस के सशस्त्र अधिकारियों ने मार गिराया। (लंदन हमले के बाद ट्रंप ने की ब्रिटेन को अमेरिकी मदद की पेशकश )

एक पार्टी प्रवक्ता ने कहा, कंजर्वेटिव पार्टी आज राष्ट्रीय स्तर पर अभियान नहीं चलाएगी। हम आज हमले की और अधिक जानकारी सामने आने के बाद समीक्षा करेंगे।

विपक्षी लेबर पार्टी ने भी संकेत दिया कि आज प्रचार अभियान की योजना को टाल दिया जाए। स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) ने भी आज अपने अभियान को वापस ले लिया है।

हालांकि स्थानीय स्तर पर प्रचार अभियान को नहीं रोका जाएगा और स्थानीय उम्मीदवारों को प्रचार की आजादी होगी। लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि वह लोकतंत्र में बहुत भरोसा रखते हैं और नहीं चाहते कि आज की घटना से चुनाव की तारीख पर असर पड़े।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश