1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. सड़क दुर्घटना के सामने सेल्फी लेने वाला युवक गिरफ्तार

सड़क दुर्घटना के सामने सेल्फी लेने वाला युवक गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2015 06:46 am IST,  Updated : Jul 15, 2015 06:46 am IST

ब्रिटेन: 19-वर्षीय किशोर को मंगलवार को ब्रिटेन में सड़क हादसे के सामने सेल्फी लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हालांकि दमकलकर्मियों ने तीन घायल व्यक्तियों को बचा लिया। बारनेट के उत्तर सर्कुलर

सड़क दुर्घटना के...- India TV Hindi
सड़क दुर्घटना के सामने सेल्फी लेने वाला युवक गिरफ्तार

ब्रिटेन: 19-वर्षीय किशोर को मंगलवार को ब्रिटेन में सड़क हादसे के सामने सेल्फी लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हालांकि दमकलकर्मियों ने तीन घायल व्यक्तियों को बचा लिया।

बारनेट के उत्तर सर्कुलर में एक पुल पर एक व्यक्ति को फोटो लेने के पोज में देखा गया जिसे उत्तर लंदन के एक पुलिस थाने में ले जाया गया जहां वह अभी तक हिरासत में है।

 
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को उत्तर लंदन में हुई एक दुर्घटना के बाद एक युवती को बचाने के लिए लगभग एक घंटे तक आपात सेवाओं की सहायता लेनी पड़ी।

ड्राइवर को अंतत: दमकलकर्मियों ने निकाला और 15 और 19 वर्षीय उसकी दो सवारियों को अस्पताल ले जाया गया। दमकल, एम्बुलेंस और एयर एम्बुलेंस स्थिति को संभालने में लगे थे।
 
कुछ राहगीरों ने इस नाटकीय घटनाक्रम की तस्वीर ली और जिसमें एक व्यक्ति बचाव कार्य को पृष्ठभूमि बनाकर एक सेल्फी ले रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश