1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में शाही शादी की तैयारियां शुरू, मेगन और प्रिंस हैरी ने बग्गी का किया चयन

ब्रिटेन में शाही शादी की तैयारियां शुरू, मेगन और प्रिंस हैरी ने बग्गी का किया चयन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2018 06:54 pm IST,  Updated : May 02, 2018 06:54 pm IST

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शाही शादी की कल्पना बिना बग्गी की नहीं की जा सकती है क्योंकि बग्गी एक तरह से शाही शादी का पर्याय है।

royal marriage- India TV Hindi
royal marriage

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शाही शादी की कल्पना बिना बग्गी की नहीं की जा सकती है क्योंकि बग्गी एक तरह से शाही शादी का पर्याय है। शाही महल के अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने शाही संग्रह से एक खुली शाही बग्गी का चयन अपनी शादी के उत्सव के लिए कि या है। (फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम की पत्नी को कहा ‘‘ डिलिशियस ’’ )

अधिकारियों ने आज बताया कि 19 तारीख को शादी के बाद यह नवविवाहित जोड़ा बग्गी पर सवार होगा। इस बग्गी को चार घोड़े खींचेगे और यह विंडसर पैलेस से शहर के केंद्र तक जाएगा और फिर वापस रिसेप्शन स्थल तक आएगा।

ऐसा अनुमान है कि इस जोड़े को देखने के लिए लंदन के पश्चिमी हिस्से में सड़कों पर हजारों लोग जमा होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश