1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. चेकर्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पेश किये गये मशरूम पुलाव, तड़का दाल

चेकर्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पेश किये गये मशरूम पुलाव, तड़का दाल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2015 04:15 pm IST,  Updated : Nov 13, 2015 05:29 pm IST

लंदन: बकिंघमशायर में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास चेकर्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में दिये गए भोज में उनके शाकाहारी होने का पूरा ख्याल रखा गया जहां उनके समक्ष मशरूम पुलाव और तड़का दाल

नरेन्द्र मोदी को पेश...- India TV Hindi
नरेन्द्र मोदी को पेश किये गये मशरूम पुलाव, तड़का दाल

लंदन: बकिंघमशायर में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास चेकर्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में दिये गए भोज में उनके शाकाहारी होने का पूरा ख्याल रखा गया जहां उनके समक्ष मशरूम पुलाव और तड़का दाल जैसे व्यंजन पेश किये गए।

दोनों देशों के बीच शिष्टमंडल स्तरीय वार्ता, संसद में मोदी के संबोधन और लंदन के वित्तीय केंद्र में भाषण समेत कल शाम के बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बाद डेविड कैमरन ने कल रात को अपने घर पर मोदी की मेजबानी की और उनके सम्मान में रात्रिभोज दिया। इस रात्रिभोज को दोनों नेताओं के बीच बेहद नजदीकी संबंधों के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है।

इन व्यस्त कार्यक्रमों के बाद दोनों नेताओं को इस निजी भोज पर थोड़ा विश्राम करने का मौका मिला जहां शुरूआत में कैमरन के विशेषज्ञ शेफ द्वारा तैयार चुकंदर एवं अन्य कंदों का सलाद पेश किया गया। मुख्य भोजन के तौर पर मशरूम पुलाव, तड़का दाल, कचुम्बा सलाद, मिष्ठान के तौर पर आम से बना गुलगुला पेश किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश