1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फिनलैंड: छुरेबाजी की घटना के संदिग्ध ने हत्याओं का दोष कबूला

फिनलैंड: छुरेबाजी की घटना के संदिग्ध ने हत्याओं का दोष कबूला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2017 08:44 pm IST,  Updated : Aug 22, 2017 08:44 pm IST

पिछले हफ्ते फिनलैंड में हुई छुरेबाजी की घटना के मुख्य संदिग्ध ने 2 लोगों की हत्या और 8 अन्य को घायल करने का अपराध मंगलवार को कबूल कर लिया लेकिन हत्या के किसी इरादे से इनकार किया।

Finland Stabbing | AP Photo- India TV Hindi
Finland Stabbing | AP Photo

हेलसिंकी: पिछले हफ्ते फिनलैंड में हुई छुरेबाजी की घटना के मुख्य संदिग्ध ने 2 लोगों की हत्या और 8 अन्य को घायल करने का अपराध मंगलवार को कबूल कर लिया लेकिन हत्या के किसी इरादे से इनकार किया। उसके वकील ने यह जानकारी दी। संदिग्ध अब्दुर्रहमान मक्का के अस्पताल से वीडियो लिंक के जरिए अदालत के समक्ष बयान देने के बाद टर्कु जिला अदालत ने मोरक्को के रहने वाले 18 साल के युवक को औपचारिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने मक्का की जांघ में गोली मारी थी, इस कारण से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उसके वकील कार्ले गुमेरस ने कहा, ‘मुख्य संदिग्ध ने अपना कृत्य कबूल कर लिया जिसके कारण लोग मारे गए लेकिन उसने हत्याएं होने के दावे से इनकार किया।’ छुरेबाजी की घटना की फिनलैंड के पहले आतंकी हमले के तौर पर जांच की जा रही है। नेशनल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (NBI) ने ट्विटर पर लिखा, ‘टुर्कु की घटना से जुड़े अपराधी पर आतंकी इरादे के साथ हत्याओं और उनकी कोशिश करने का संदेह है और उसे हिरासत में भेज दिया गया है।’ गुमेरस ने कहा, ‘उसने अपने कृत्य के उद्देश्य स्पष्ट नहीं किए।’

अब्दुररहमान मक्का 2016 की शुरूआत में फिनलैंड आया था। पुलिस ने कहा कि उसने दक्षिण-पश्चिमी शहर टुर्कु के एक बाजार में शुक्रवार की दोपहर को हमला कर महिलाओं को निशाना बनाया। हमले में फिनलैंड की 2 महिलाएं मारी गईं और 6 महिलाएं एवं 2 पुरूष घायल हो गए। घायलों में एक ब्रिटिश, एक इतालवी और एक स्वीडिश नागरिक शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश