1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यमन में अस्पताल पर हमले को लेकर MSF ने सउदी नीत गठबंधन से जवाब मांगा

यमन में अस्पताल पर हमले को लेकर MSF ने सउदी नीत गठबंधन से जवाब मांगा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2015 11:25 am IST,  Updated : Oct 30, 2015 11:25 am IST

पेरिस: उत्तरी यमन में एक धर्मार्थ अस्पताल पर हमले को लेकर डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने सउदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन से जवाब मांगा है। यमन के उत्तरी शहर सादा के एक अस्पताल पर सोमवार

हमले को लेकर MSF ने सउदी...- India TV Hindi
हमले को लेकर MSF ने सउदी नीत गठबंधन से जवाब मांगा

पेरिस: उत्तरी यमन में एक धर्मार्थ अस्पताल पर हमले को लेकर डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने सउदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन से जवाब मांगा है। यमन के उत्तरी शहर सादा के एक अस्पताल पर सोमवार की देर रात हमला हुआ था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इसकी निंदा की थी और गठबंधन बलों पर जिम्मेदार के तौर पर उंगली उठाई थी।

एमएसएफ की अभियान प्रमुख इसाबेले डेफोर्नी ने कल पेरिस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अस्पताल पर गठबंधन के बलों ने हवाई हमला किया। इसमें हमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि गठबंधन बल इस बात को मानें कि वहां हमला हुआ था। सफाई दें कि क्या हुआ था और वचन दें कि वहां तैनात मनावीय सहायता की मदद करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश