1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नीदरलैंड: विमान में बम की अफवाह के चलते हवाईअड्डे को खाली कराया गया

नीदरलैंड: विमान में बम की अफवाह के चलते हवाईअड्डे को खाली कराया गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 10, 2018 09:41 am IST,  Updated : Jul 10, 2018 09:41 am IST

नीदरलैंड्स के ऐंधोवन हवाईअड्डे पर विमान में बम की अफवाह के बाद हवाईअड्डे को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। डच सैन्य पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से विमान की तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Netherlands Airport vacated due to rumors of bomb in the...- India TV Hindi
Netherlands Airport vacated due to rumors of bomb in the aircraft

द हेग: नीदरलैंड्स के ऐंधोवन हवाईअड्डे पर विमान में बम की अफवाह के बाद हवाईअड्डे को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। डच सैन्य पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से विमान की तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। (चुनावी घोषणापत्र में इमरान खान ने किया पाक को कल्याणकारी राज्य बनाने का वादा )

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रेयानएयर विमान एडिनबर्ग के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि विमान में एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि विमान में बम रखा है। डच मीडिया के मुताबिक, हालांकि इसकी वजह से किसी अन्य उड़ान सेवा में देरी नहीं हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश