1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लेखक वी एस नायपॉल का निधन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लेखक वी एस नायपॉल का निधन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 12, 2018 10:13 am IST,  Updated : Aug 12, 2018 10:15 am IST

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लेखक वी एस नायपॉल का निधन हो गया। उनकी उम्र 85 वर्ष थी। नायपॉल के परिवार ने शनिवार को उनके निधन की सूचना दी।

नोबेल पुरस्कार, वी एस नायपॉल, नायपॉल- India TV Hindi
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लेखक वी एस नायपॉल का निधन Image Source : एपी

लंदन: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लेखक वी एस नायपॉल का निधन हो गया। उनकी उम्र 85 वर्ष थी। नायपॉल के परिवार ने शनिवार को उनके निधन की सूचना दी। नायपॉल की पत्नी नादिरा नायपॉल ने एक बयान में कहा, ‘‘उन्होंने अपनी अंतिम सांस अपने प्रियजनों के बीच ली। उनका जीवन अद्भुत रचनात्मकताओं एवं प्रयासों से भरा था।’’ उन्होंने मुखर लेखक की सभी उपलब्धियों को महान बताया। 

Related Stories

विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल का जन्म त्रिनिदाद में हुआ था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की।नायपॉल की शुरुआती रचनाएं वेस्ट इंडीज पर केंद्रित रहीं लेकिन बाद में उन्होंने विश्वव्यापी मुद्दे भी उठाए, जिनमें से अधिकतर औपनिवेशिक काल की समाप्ति के बाद के बदलाव से जुड़े थे। वर्ष 2001 में उन्हें साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। 

नायपॉल ने अपने जीवन में 30 से अधिक किताबें लिखीं। वर्ष 1971 में उनकी किताब ‘इन ए फ्री स्टेट’ के लिए उन्हें ‘बुकर प्राइज’ प्रदान किया गया था। नायपॉल ने पहली शादी पेट्रीसिया एन हेल से वर्ष 1955 में की थी लेकिन वर्ष 1996 में पेट्रीसिया का निधन हो गया और उसी वर्ष नायपॉल ने पाकिस्तानी पत्रकार नादिरा अल्वी से विवाह कर लिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश