1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक रैली के पक्ष और विरोध में उमड़ी भीड़

ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक रैली के पक्ष और विरोध में उमड़ी भीड़

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2018 08:12 am IST,  Updated : Aug 13, 2018 08:12 am IST

‘2020 के जनमत संग्रह के लिए लंदन घोषणापत्र’ के जवाब में भारतवंशियों के समूहों ने ‘वी स्टैंड विद इंडिया’ और ‘लव माई इंडिया’ कार्यक्रमों का आयोजन किया।

भारत, इंडिया, ब्रिटेन, खालिस्तान- India TV Hindi
ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक रैली के पक्ष और विरोध में उमड़ी भीड़  Image Source : एपी

लंदन (ब्रिटेन): खालिस्तान समर्थक रैली के पक्ष में रविवार को ट्राफलगर स्क्वायर पर सैकड़ों लोग उमड़े तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस रैली के विरोध में भी लोग जमा हुए। खालिस्तान समर्थक ‘2020 के जनमत संग्रह के लिए लंदन घोषणापत्र’ के जवाब में भारतवंशियों के समूहों ने ‘वी स्टैंड विद इंडिया’ और ‘लव माई इंडिया’ कार्यक्रमों का आयोजन किया।

Related Stories

भारत समर्थक समूह ने भारतीय तिरंगा फहराया और ‘इंडिया जय हो’ तथा ‘वंदे मातरम’ लिखे प्लेकार्ड लहराए। वे स्क्वायर के एक सीमित हिस्से में ही रहे जो भारत विरोधी रैली के आयोजन स्थल से दूर था।

भारत समर्थक आयोजन के एक आयोजक नवदीप सिंह ने कहा, ‘‘भारतीय सिख इस रेफरेंडम 2020 को नहीं चाहते। उन्हें तो इस बारे में पता भी नहीं है कि कौन करा रहा है और क्यों?’’ दूसरी तरफ खालिस्तान समर्थक लोगों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाये और भारत विरोधी पोस्टर लहराए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश