1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी में रोबोट ने एक व्यक्ति को मार डाला

जर्मनी में रोबोट ने एक व्यक्ति को मार डाला

 Written By: PTI
 Published : Jul 02, 2015 02:09 pm IST,  Updated : Jul 02, 2015 02:09 pm IST

बर्लिन: जर्मनी में फोक्सवैगन के उत्पादन संयंत्र में एक रोबोट ने एक ठेकेदार को मार डाला। फोक्सवैगन के प्रवक्ता हेइको हिलविग ने कल यहां बताया कि यह घटना फ्रैंकफर्ट से करीब 100 किमी उत्तर में

जर्मनी में रोबोट ने एक...- India TV Hindi
जर्मनी में रोबोट ने एक व्यक्ति को मार डाला

बर्लिन: जर्मनी में फोक्सवैगन के उत्पादन संयंत्र में एक रोबोट ने एक ठेकेदार को मार डाला। फोक्सवैगन के प्रवक्ता हेइको हिलविग ने कल यहां बताया कि यह घटना फ्रैंकफर्ट से करीब 100 किमी उत्तर में बौनातल स्थित संयंत्र में सोमवार को हुई। उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय ठेकेदार उस दल में था जो खड़े हुए रोबोट को दुरूस्त कर रहा था। अचानक रोबोट ने उसे पकड़ा और एक धातु की मोटी प्लेट से कुचल दिया। हिलविग ने बताया कि शुरूआती निष्कर्ष से संकेत मिलता है कि यह घटना मानवीय चूक के चलते हुई। रोबोट के कलपुर्जे जोड़ते समय उसके प्रोग्राम को विभिन्न कार्यों के लिए सेट किया जाता है। आम तौर पर रोबोट संयंत्र के एक खास हिस्से में ही काम करता है। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई तब वहां एक और ठेकेदार मौजूद था लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। हिलविग ने यह कहते हुए और ब्यौरा देने से मना कर दिया कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश