1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पाकिस्तानी व्यक्ति ने पहले किया भतीजी के साथ रेप फिर हत्या कर शव को फ्रिज में छुपाया

पाकिस्तानी व्यक्ति ने पहले किया भतीजी के साथ रेप फिर हत्या कर शव को फ्रिज में छुपाया

 Edited By: Deepika Negi
 Published : Jan 18, 2018 10:28 am IST,  Updated : Jan 18, 2018 10:28 am IST

ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश बिल्डर ने अपनी ही 20 वर्षीय भतीजी और एक 21 वर्षीय महिला का अपहरण कर पहले उनके साथ रेप किया और फिर अपनी भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी।

pakistani builder kidnapped raped and murdered his niece- India TV Hindi
pakistani builder kidnapped raped and murdered his niece

ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश बिल्डर ने अपनी ही 20 वर्षीय भतीजी और एक 21 वर्षीय महिला का अपहरण कर पहले उनके साथ रेप किया और फिर अपनी भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद व्यक्ति ने भतीजी की लाश को फ्रिज में रख दिया। (रूस में ठंड का कहर, -67 डिग्री में जम गई लोगों की पलकें )

बाद में व्यक्ति ने 21 वर्षीय महिला की भी हत्या करने की कोशिश की लेकिन वह बच निकली। आरोपी व्यक्ति का नाम मुजाहिर अरशद है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई गुरूवार को करेगी। अरशद मे अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर दोनों महिलाओं का अपहऱण किया। साल 2017 में 19 जुलाई को दोनों ही ओवरकोट और ग्लव्स पहने अरशद की प्रॉपर्टी पर पहुंचे और महिलाओं का अपहरण कर लिया।

महिलाओं के हाथ-पैर बांधकर दोनों उन्हें बिल्डर के 6 बेडरूम वाले फ्लैट पर लेकर गए। वहां अरशद और उसके सहयोगी ने गोनों महिलाओं के साथ रेप किया। जिसके बाद अरशद ने अपनी 20 वर्षीय भतीजी का गला काट दिया। ज्यादा खून बहने के कारण 20 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिसके बाद अरशद ने अपनी भतीजी के शव को फ्रीजर में छुपा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश