1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: इस्लामी उपदेशक को आतंकवाद के मामले में कालकोठरी में डाला गया

ब्रिटेन: इस्लामी उपदेशक को आतंकवाद के मामले में कालकोठरी में डाला गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2017 09:23 pm IST,  Updated : Jul 23, 2017 09:23 pm IST

ब्रिटेन में आतंकवाद का प्रचार-प्रसार करने को लेकर पाकिस्तानी मूल के कुख्यात इस्लामी उपदेशक अंजेम चौधरी को ब्रिटेन के जेल की कालकोठरी में भेज दिया गया। उसे अब पूरी तरह से एकांत में अपनी सजा काटनी होगी।

Anjem Choudary | AP Photo- India TV Hindi
Anjem Choudary | AP Photo

लंदन: ब्रिटेन में आतंकवाद का प्रचार-प्रसार करने को लेकर पाकिस्तानी मूल के कुख्यात इस्लामी उपदेशक अंजेम चौधरी को ब्रिटेन के जेल की कालकोठरी में भेज दिया गया। उसे अब पूरी तरह से एकांत में अपनी सजा काटनी होगी।

चौधरी (50) को पिछले साल सितंबर में साढ़े पांच साल के लिए जेल भेजा गया था। न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा था कि इस खतरनाक व्यक्ति को सलाखों के भीतर होना चाहिए। पिछले साल 11 जुलाई को ढाका में एक कैफे पर हमला करने वाले 5 आतंकवादियों में एक चौधरी का अनुयायी था।

चौधरी मुसलमानों से इस्लामिक स्टेट में शामिल होने की अपील करता था। चौधरी की बातों से गुमराह हुए लोगों में इस्लामिक स्टेट का आतंकी सिद्धार्थ धर भी है जिसे ब्रिटिश मीडिया जेहादी सिड नाम दे दिया है। धर ने इस्लाम स्वीकार कर लिया और अब वह अबू रूमायासाह नाम से जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश