1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस के राष्ट्रपति ने ISIS को जिम्मेदार ठहराया, ISIS ने भी ली जिम्मेदारी

फ्रांस के राष्ट्रपति ने ISIS को जिम्मेदार ठहराया, ISIS ने भी ली जिम्मेदारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2015 05:30 am IST,  Updated : Nov 14, 2015 05:32 pm IST

पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार देर राता हुए आतंकवादी हमलों में 153 लोगों की मौत हो गई। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। मीडिया रिपोर्टों से यह जानकारी

फ्रांस के राष्ट्रपति...- India TV Hindi
फ्रांस के राष्ट्रपति ने ISIS को जिम्मेदार ठहराया

पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार देर राता हुए आतंकवादी हमलों में 153 लोगों की मौत हो गई। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। मीडिया रिपोर्टों से यह जानकारी मिली। पेरिस में शुक्रवार देर रात छह स्थानों पर हुए इन हमलों में शामिल एक आतंकवादी गोली चलाते समय चिल्लाया-'यह सीरिया का बदला है'।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस्लामिक स्टेट संगठन को जिम्मेदार ठहराया

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पेरिस हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट संगठन को जिम्मेदार ठहराया है जिसमें कम से कम 128 लोग मारे गए हैं। उन्होंने इन्हें युद्ध के कृत्य बताया। ओलांद ने कहा कि शहर में कल रात हुए हमले युद्ध के कृत्य हैं। जिन्हें एक आतंकवादी सेना, इस्लामिक स्टेट ने फ्रांस के खिलाफ अंजाम दिया। उन्होंने पेरिस हमले के बाद तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। इन हमलों में कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए। उनमें से कई की हाल गंभीर बताई जा रही है।

इस्लामिक स्टेट ने ली पेरिस हमलों की जिम्मेदारी

इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन ने पेरिस में आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है जिनमें 120 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अरबी और फ्रेंच भाषा में आज ऑनलाइन जारी बयान में यह दावा किया गया और संगठन के समर्थकों ने इसे जारी किया। बयान की विश्वसनीयता की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन इसमें समूह का लोगो था जो संगठन द्वारा पहले जारी बयानों से मेल खाता है। फ्रांस के राष्ट्रपति फांसवा ओलांद ने इससे पहले आईएस आतंकवादी संगठन को हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश