1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

जर्मनी में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Apr 16, 2018 09:00 am IST,  Updated : Apr 16, 2018 09:00 am IST

यह घटना रविवार को यह घटना उस समय हुई, जब एक स्पोर्ट्स विमान और एक अल्ट्रालाइट विमान एक-दूसरे टकरा गए...

representational image
 - India TV Hindi
representational image  

फ्रैंकफर्ट: जर्मनी के बेडन-वर्टेमबर्ग के स्क्वाबिच के पास दो छोटे विमानों के आपस में टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार को यह घटना उस समय हुई, जब एक स्पोर्ट्स विमान और एक अल्ट्रालाइट विमान एक-दूसरे टकरा गए।

अल्ट्रालाइट विमान में आग लग गई। जांचकर्ताओं को लगता है कि दोनों पायलटों की मौत हो गई है।

घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस का हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गया है और संघीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश