1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन की महारानी ने मोदी के सम्मान में दी दावत, खुद की अगवानी

ब्रिटेन की महारानी ने मोदी के सम्मान में दी दावत, खुद की अगवानी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 13, 2015 07:39 pm IST,  Updated : Nov 13, 2015 08:40 pm IST

लंदन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आज ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने बकिंघम पैलेस में भोज दिया। आज ब्रिटेन की कई कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात करने के बाद मोदी ब्रिटेन की महारानी

PM मोदी के सम्मान में...- India TV Hindi
PM मोदी के सम्मान में महारानी एलिजाबेथ ने दी दावत

लंदन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आज ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने बकिंघम पैलेस में भोज दिया। आज ब्रिटेन की कई कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात करने के बाद मोदी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के साथ लंच करने बकिंघम पैलेस पहुंचे।

बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ से मोदी ने मुलाकात की अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, विदेश सचिव और हाई कमिश्नर रंजन मथाई से परिचय कराया। महारानी ने बकिंघम पैलेस के मुख्य द्वार पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मोदी को रॉयल कलेक्शन दिखाया। इसके बाद लंच हुआ।

एतिहासिक बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ आज मोदी की मेजबान बनीं। दोनों की मुलाकात लंच के मौके पर हुई।

गौरतलब है कि पीएम मोदी 12 नवंबर से 14 नवंबर तक तीन दिन के ब्रिटेन दौरे पर है। पीएम बनने के बाद यह उनकी पहली ब्रिटेन यात्रा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश