1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस में मिले मोदी-ओबामा, डेढ़ साल में छठी मुलाकात

पेरिस में मिले मोदी-ओबामा, डेढ़ साल में छठी मुलाकात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2015 09:14 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 10:03 pm IST

नई दिल्ली: पेरिस शिखर सम्मेलन के पहले दिन यानी सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। मोदी-ओबामा की डेढ़ साल में यह छठी बार मुलाकात हुई। शिखर सम्मेलन 30 नवंबर

पेरिस में मिले...- India TV Hindi
पेरिस में मिले मोदी-ओबामा, डेढ़ साल में छठी मुलाकात

नई दिल्ली: पेरिस शिखर सम्मेलन के पहले दिन यानी सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। मोदी-ओबामा की डेढ़ साल में यह छठी बार मुलाकात हुई। शिखर सम्मेलन 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक होना है।

पीएम मोदी ने ओबामा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब यहां जलवायु परिवर्तन पर वार्ता में शामिल पक्षों के सम्मेलन का 21वां सत्र चल रहा है। दोनों नेता इस सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां आए हुए हैं। पीएमओ ने दोनों नेताओं की मुलाकात वाले एक चित्र के साथ ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीओपी21 से अलग अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक की।"

मोदी के पिछले साल मई में सत्ता में आने के बाद से दोनों नेताओं ने अब तक रिकॉर्ड 6 बार मुलाकात की है। इससे पहले वे सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यूयार्क में मिले थे। पेरिस में हुई मुलाकात उनकी छठी द्विपक्षीय बैठक थी।

इसके पहले मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद और जपान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय बैठक की और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ संक्षिप्त मुलाकात की। सम्मेलन में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने विश्व के नेताओं के लिए होलांद द्वारा आयोजित दोपहर भोज में भी हिस्सा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।