1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए प्रिंस चार्ल्स, एकांतवास से आए बाहर

कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए प्रिंस चार्ल्स, एकांतवास से आए बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2020 07:51 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 05:59 am IST

कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के सात दिन बाद ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स सोमवार को स्वयं के एकांतवास से बाहर आ गए।

Prince Charles recovers from COVID-19, out of self-isolation- India TV Hindi
Prince Charles recovers from COVID-19, out of self-isolation

लंदन: कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के सात दिन बाद ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स सोमवार को स्वयं के एकांतवास से बाहर आ गए। राजपरिवार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। ब्रिटिश राजगद्दी के उत्तराधिकारी (71) पिछले सप्ताह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में कोरोना वायरस परीक्षण कराने के बाद स्कॉटलैंड में शाही बालमोरल संपदा में पृथक रूप से रहने लगे थे।

उनके प्रवक्ता ने कहा, ‘‘क्लीयरेंस हाउस (राजपरिवार निवास) ने आज (सोमवार को) पुष्टि की कि डॉक्टरों के परामर्श के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स अब स्वयं के एकांतवास से बाहर आ गए हैं।’’ प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) उसी समय जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थीं लेकिन तब से वह भी बालमोरल में अलग रह रही थीं। इस शाही दंपत्ति ने पिछले सोमवार को मेडिकल जांच कराई थी।

उससे पहले दोनों जेट विमान से स्कॉटलैंड पहुंचे थे और तब से ही वे वहां थे। तब क्लीयरेंस हाउस ने कहा था, ‘‘यह पता लगाना संभव नहीं है कि प्रिंस को कैसे यह संक्रमण हुआ क्योंकि पिछले सप्ताहों में वह सार्वजनिक भूमिका को लेकर कई कार्यक्रमों में शामिल रहे थे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश