1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. प्रिंस हैरी ने अपनी पत्नी मेगन मार्कल का बचाव करते हुए जारी किया बयान

प्रिंस हैरी ने अपनी पत्नी मेगन मार्कल का बचाव करते हुए जारी किया बयान

 Reported By: PTI
 Published : Oct 02, 2019 09:20 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 09:20 pm IST

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने बुधवार को अपनी पत्नी मेगन मार्कल के बचाव में आते हुए कहा कि मीडिया का एक तबका उनकी पत्नी के खिलाफ निर्मम अभियान चला रहा है।

प्रिंस हैरी ने अपनी...- India TV Hindi
प्रिंस हैरी ने अपनी पत्नी मेगन मार्कल का बचाव करते हुए जारी किया बयान

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने बुधवार को अपनी पत्नी मेगन मार्कल के बचाव में आते हुए कहा कि मीडिया का एक तबका उनकी पत्नी के खिलाफ निर्मम अभियान चला रहा है। ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी ने तथाकथित ‘प्रेस पैक’ (पत्रकारों का झुंड) पर आरोप लगाया कि पिछले नौ महीने से उनकी पत्नी को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया उनकी पत्नी के साथ वैसा ही व्यवहार कर रही है जैसा उनकी मां और प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना के साथ किया गया था।

प्रिंसेस डायना की मौत 36 साल की उम्र में 1997 में पेरिस में एक कार दुर्घटना में हो गई था। ऐसा कहा जाता है कि पपराजी द्वारा डायना का पीछा किया जा रहा था। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, मेरी पत्नी एक ब्रिटिश टेबलॉयड की नई शिकार बन गई है। इस तरह के प्रेस बिना परिणाम का सोचे लोगों के खिलाफ निर्मम अभियान चलाते हैं। पिछले साल से यह अभियान मेरी पत्नी के गर्भकाल के दौरान और अब बेटे आर्ची के पालन पोषण के दौरान भी चल रहा है।’’

प्रिंस ने कहा, ‘‘मैंने अपनी मां खो चुका हूं और अब मैं अपनी पत्नी को इसी मजबूत ताकत का शिकार होते हुए देख रहा हूं। मैं उसे लंबे समय तक दुखी होते हुए देखता रहा। पीछे हट जाना और कुछ नहीं करना, उन सारे विश्वासों के खिलाफ होगा जिसमें हमारा विश्वास है।’’ यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजपरिवार ने संबंधित टैबलॉयड के खिलाफ मुकदमा शुरू किया है। दरअसल टैबलॉयड ने मार्कल द्वारा अपने पिता को लिखे गए एक हस्तलिखित पत्र को प्रकाशित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश