1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यरूशलम पर ट्रंप के फैसले से ‘बहुत चिंतित’ है पुतिन

यरूशलम पर ट्रंप के फैसले से ‘बहुत चिंतित’ है पुतिन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 08, 2017 11:02 am IST,  Updated : Dec 08, 2017 11:02 am IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से ‘‘बहुत चिंतित’’ हैं। क्रेमलिन ने आज यह बयान जारी किया है।

Putin is very worried by the decision of Trump on Jerusalem- India TV Hindi
Putin is very worried by the decision of Trump on Jerusalem

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से ‘‘बहुत चिंतित’’ हैं। क्रेमलिन ने आज यह बयान जारी किया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब आर्दोआन के साथ फोन पर हुई बातचीत में पुतिन ने फलस्तीन और इस्राइल के लोगों से धीरज रखने और वार्ता फिर से शुरू करने को कहा। (अमेरिका: स्कूल में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत हमलावर की मौत )

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम पर क्रेमलिन का कहना है, ‘‘इस तरह के कदमों से पश्चिम एशिया में शांति के संभावित रास्ते अवरूद्ध होंगे।’’ ट्रंप की इस घोषणा ने पवित्र शहर के दर्जे पर अमेरिका की सात दशक पुरानी अस्पष्टता को खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि इस्राइल और फलस्तीन दोनों ही यरूशलम पर अपना दावा करते हैं।

इससे पहले रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने का ट्रंप का फैसला इस्राइल-फलस्तीन के तनावपूर्ण संबंधों को और खराब स्थिति में ले जाएगा तथा सुरक्षा के लिए और खतरा बढ़ेगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा था ‘‘वाशिंगटन में घोषित फैसले को मास्को गंभीर चिंता के साथ देखता है।’’ बयान में आगे कहा गया है कि मास्को सभी पक्षों से संयम बरतने तथा ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने का आह्वान करता है जिसके खतरनाक और ऐसे नतीजे हों जिन्हें नियंत्रित नहीं किया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश