1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. राजकुमार हैरी, मेगन मर्कल की बेटी के जन्म पर महारानी एलिजाबेथ ने दी बधाई

राजकुमार हैरी, मेगन मर्कल की बेटी के जन्म पर महारानी एलिजाबेथ ने दी बधाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2021 11:02 am IST,  Updated : Jun 07, 2021 11:02 am IST

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार ने राजकुमार हैरी और मेगन मर्कल की बेटी लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन-विंडसर के जन्म पर उन्हें बधाई दी। हैरी और मेगन दंपति की यह दूसरी संतान है।

राजकुमार हैरी, मेगन...- India TV Hindi
राजकुमार हैरी, मेगन मर्कल की बेटी के जन्म पर महारानी ने दी बधाई   Image Source : FILE PHOTO

लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार ने राजकुमार हैरी और मेगन मर्कल की बेटी लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन-विंडसर के जन्म पर उन्हें बधाई दी। हैरी और मेगन दंपति की यह दूसरी संतान है। उनका दो साल का बेटा आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंडसर है। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में बताया कि हैरी के पिता राजकुमार चार्ल्स और भाई राजकुमार विलियम समेत शाही परिवार ने शुक्रवार को लॉस एंजिलिस में ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स की बेटी के जन्म पर खुशी जतायी।

हैरी और मेगन की दूसरी संतान का नाम महारानी और दिवंगत दादी प्रिंसेस डायना के नाम पर रखा गया है। महारानी को उनके परिवार के लोग प्यार से लिलिबेट बुलाते थे। बयान के अनुसार, ‘‘लिलिबेट डायना के जन्म पर बधाई ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स को बधाई।’’ इसके अनुसार, ‘‘महारानी, प्रिंस ऑफ वेल्स (चार्ल्स) एवं डचेज ऑफ कॉर्नवाल (कैमिला) और ड्यूक एवं डचेज ऑफ कैम्ब्रिज (विलियम और केट मिडलटन) इस खबर से बेहद प्रसन्न हैं।’’

विलियम और केट ने अपने केनसिंगटन पैलेस से ट्वीट कर कहा, ‘‘बेबी लिली के आने की खुशखबरी से हम सब रोमांचित हैं। हैरी, मेगन और आर्ची को बधाई। ’’ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स को उनकी बेटी के जन्म पर बधाई।’’ हैरी और मेगन के बयान के अनुसार, बच्ची का जन्म शुक्रवार, चार जून को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश