1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. काम पर लौटिए और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश कीजिए, ब्रिटेन के PM ने की अपील

काम पर लौटिए और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश कीजिए, ब्रिटेन के PM ने की अपील

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 06:57 pm IST

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश करने की अपील की है।

UK PM Boris Johnson- India TV Hindi
UK PM Boris Johnson Image Source : AP (FILE PHOTO)

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश करने की अपील की है। दरअसल, देश कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन से क्रमिक रूप से बाहर निकल रहा है। सोशल मीडिया पर ‘‘प्रधानमंत्री से जनता के सवाल’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जॉनसन ने लोगों से काम पर वापस जाने की अपील की, बशर्ते कि वे दुकानों और रेस्तरां में लौटने में सहज महससू कर रहे हों।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों के बाद ये व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलना शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे अच्छा होगा कि काम पर एहतियात के साथ लौटा जाए। मेरा संदेश अब यह है कि यदि आप काम पर लौटते हैं और आपकी कंपनी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराती है तो बेशक आपको जाना चाहिए।’’

जॉनसन ने शुक्रवार को फेसबुक पर अपने इस संबोधन में यह भी कहा, ‘‘....हम उन तौर तरीकों का पता लगा रहे हैं जो यह सुनिश्चित कर सकें कि लोग दुकानों में सचमुच में मास्क पहने, उदाहरण के लिये उन स्थानों पर जहां संक्रमण का खतरा है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश