1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्वीडन के बाद अब नार्वे में फैली इस्लाम विरोधी दंगों की आग, फाड़ी गई कुरान की प्रतियां

स्वीडन के बाद अब नार्वे में फैली इस्लाम विरोधी दंगों की आग, फाड़ी गई कुरान की प्रतियां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2020 02:09 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 02:09 pm IST

Riots Norway : यूरोप में सबसे शांत माने जाने वाले स्कैन्डिनेविया के देश इस समय दंगों की आग से धधक रहे हैं।

Norway irrupt in Riots against Islam after Sweden- India TV Hindi
Norway irrupt in Riots against Islam after Sweden Image Source : AP

यूरोप में सबसे शांत माने जाने वाले स्कैन्डिनेविया के देश इस समय दंगों की आग से धधक रहे हैं। स्‍वीडन से शुरू हुए इस्‍लाम विरोधी हिंसक प्रदर्शन अब पड़ोसी देश नार्वे में भड़क गए हैं। नार्वे की राजधानी ओस्‍लो में शनिवार को इस्‍लाम विरोधी और इस्‍लाम समर्थकों के बीच हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। खबर है कि इस्लाम विरोधी प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों ने मुस्लिम धर्म ग्रंथ कुरान की प्रतियों को फाड़ दिया। 

नार्वे के धुर दक्षिणपंथी संगठन स्‍टॉप इस्‍लामाइजेशन ऑफ नार्वे (SIAN) ने इस रैली का आयोजन किया था। ये प्रदर्शनकारी नार्वे की राजधानी ओस्‍लो में संसद की बिल्डिंग के बाहर इकट्ठा हुए और इस्‍लामी विचारधारा के ख‍िलाफ अपना विरोध जताया। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। स्‍टॉप इस्‍लामाइजेशन ऑफ नार्वे के नेता लार्स थोर्सन ने इस्‍लाम विरोधी कई बयान दिए। उन्होंने पैगंबर के बारे में ऐसी बातें कहीं है जो मुस्लिम समुदाय को नागवार गुजर सकती है। 

उधर, स्‍टॉप इस्‍लामाइजेशन ऑफ नार्वे के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इस‍के विरोधी भी वहां पर जमा हो गए लेकिन पुलिस ने तत्‍काल ऐक्‍शन लेते हुए उन्‍हें रोक दिया। इससे दोनों ही गुट एक-दूसरे से काफी दूर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश