1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. सीरिया पर रूस का हवाई हमला, उससे पहले यूएस को दी सूचना

सीरिया पर रूस का हवाई हमला, उससे पहले यूएस को दी सूचना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 30, 2015 07:53 pm IST,  Updated : Sep 30, 2015 07:53 pm IST

मास्को: सीरिया में हवाई हमला करने के लिए संसद से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सीरियाई शहर होम्स पर हवाई हमला कर दिया है। हालांकि यह बात अभी भी पूरी तरह से

सीरिया पर रूस का हवाई...- India TV Hindi
सीरिया पर रूस का हवाई हमला, उससे पहले यूएस को दी सूचना

मास्को: सीरिया में हवाई हमला करने के लिए संसद से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सीरियाई शहर होम्स पर हवाई हमला कर दिया है। हालांकि यह बात अभी भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है कि यह हमला ISIS के खिलाल है या सीरिया की मौजूदा सरकार के खिलाफ बगावत कर रहे संगठन पर। हालांकि हमला करने से ठीक एक घंटा पहले अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशंस के हेड के पास एक संदेश भिजवाकर इलाका खाली करने को कह दिया था। सीएनएन की खबर माने तो रूस ने अमेरिका से संदेश में यह कहा था कि वो एक घंटे के अंदर वेस्ट सीरियाई इलाकों को खाली कर दें।

आपको बता दे इसके पहले रुस ने संसद से इस हमले के लिए मंजूरी मांगी थी, जिसपर संसद ने हामी भर दी थी। रुस का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सीरिया में इस्लामिक स्टेट को पराजित करने के तौर तरीकों पर तथा देश के संकटग्रस्त नेता बशर अल असद की भूमिका के संदर्भ में प्रतिद्वंद्वी योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। विदेश में सैनिकों को तैनात करने के पुतिन के अनुरोध पर उपरी सदन की मुहर लगने के बाद क्रेमलिन के चीफ ऑफ स्टाफ सर्गेई इवानोव ने टेलीविजन पर कहा, फेडरेशन कॉफ काउंसिल ने एकमत से राष्ट्रपति के अनुरोध का समर्थन किया है।  उन्होंने कहा, हम सीरिया के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीरिया के राष्ट्रपति द्वारा रूस से सैन्य सहयोग का अनुरोध किये जाने के बाद हवाई हमले का निर्णय लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश