1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस में कोरोना से हालात खराब, एक दिन में रिकॉर्ड 41335 नए केस मिले

रूस में कोरोना से हालात खराब, एक दिन में रिकॉर्ड 41335 नए केस मिले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2021 09:50 pm IST,  Updated : Nov 06, 2021 09:50 pm IST

गौरतलब है कि रूस बीते करीब एक महीने से भी ज्यादा वक्त से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों और इससे होने वाली मौतों पर काबू पाने को लेकर संघर्ष कर रहा है।

रूस में कोरोना से हालात खराब, एक दिन में रिकॉर्ड 41335 नए केस मिले- India TV Hindi
रूस में कोरोना से हालात खराब, एक दिन में रिकॉर्ड 41335 नए केस मिले Image Source : AP

मॉस्को: रूस में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus cases in Russia) के रिकॉर्ड नए मामले सामने आए। राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्यबल ने यह जानकारी दी है। कार्यबल की ओर से बताया गया कि देश में पिछले 24 घंटों में 41,335 नये मामले सामने आने आए हैं। 

इससे पहले 31 अक्टूबर को 40,993 नए मामले सामने आए थे, जो सर्वाधिक दैनिक मामले थे लेकिन अब शनिवार को इससे भी ज्यादा 41,335 नए केस मिले। कार्यबल ने बताया कि कोविड-19 से शुक्रवार को 1,188 मरीजों की मौत हुई, जो बृहस्पतिवार को हुई मौतों से महज सात कम है।

गौरतलब है कि रूस बीते करीब एक महीने से भी ज्यादा वक्त से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों और इससे होने वाली मौतों पर काबू पाने को लेकर संघर्ष कर रहा है। अधिकारी संक्रमण की इस लहर के पीछे रूस की कम टीकाकरण दर को बड़ा कारण बताते हैं। 

कार्यबल के मुताबिक देश के 14.6 करोड़ लोगों में से 40 प्रतिशत से भी कम लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है। पिछले महीने, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई रूसी नागरिकों को 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच काम पर न जाने का आदेश दिया था। 

उन्होंने क्षेत्रीय सरकारों को जरूरी लगने पर गैर कामकाजी दिनों की संख्या बढ़ाने के लिए भी अधिकृत किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश