1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. चार्ली हेब्दो के कॉन्ट्रोवर्शियल कार्टून से नाराज़ हुआ रूस

चार्ली हेब्दो के कॉन्ट्रोवर्शियल कार्टून से नाराज़ हुआ रूस

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 07, 2015 06:31 pm IST,  Updated : Nov 07, 2015 06:31 pm IST

पेरिस: चार्ली हेब्दो विवादित कार्टून बनाकर एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार चार्ला हेब्दो ने पिछले सप्ताह क्रैश हुए रूस के विमान का कार्टून बनाया। इस कार्टून पर अपनी नाराजगी जताते

चार्ली हेब्दो के...- India TV Hindi
चार्ली हेब्दो के कॉन्ट्रोवर्शियल कार्टून से नाराज़ हुआ रूस

पेरिस: चार्ली हेब्दो विवादित कार्टून बनाकर एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार चार्ला हेब्दो ने पिछले सप्ताह क्रैश हुए रूस के विमान का कार्टून बनाया। इस कार्टून पर अपनी नाराजगी जताते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब यह नहीं होता कि आप कुछ भी कहे या छापे। गौरतलब है कि, पिछले सप्ताह रूसी विमान मिस्र में क्रैश हो गया था जिसमें 224 लोगों की मौत हो गई। हालांकि  इस क्रैश की वजह आतंकी हमले को बताया जा रहा है लेकिन अभी तक इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

चार्ली हेब्दो ने विमान की दो फोटो जारी किए है। जिसमें एक ओर isis के ऊपर विमान को गिरता हुआ दिखाया गया है। दूसरे कार्टून में विमान क्रैश में मरे लोगों की बॉडी पार्ट को दिखाया गया है। इसी साल सात जनवरी को पेरिस में मैगजीन के ऑफिस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें पत्रकारों और कार्टूनिस्टों सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश