1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूसी एयरलाइन: बाहरी वजहों से हादसे का शिकार हुआ प्‍लेन

रूसी एयरलाइन: बाहरी वजहों से हादसे का शिकार हुआ प्‍लेन

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 03, 2015 10:56 am IST,  Updated : Nov 03, 2015 10:56 am IST

मास्को: संबंधित एयरलाइन कंपनी ने आज कहा कि रूसी यात्री विमान मिस्र के आसमान में बाहरी कारण से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में 224 लोग मारे गए और उनकी शिनाख्त उनके रिश्तेदारों ने सेंट पीटर्सबर्ग

रूसी एयरलाइन: बाहरी...- India TV Hindi
रूसी एयरलाइन: बाहरी वजहों से हादसे का शिकार हुआ प्‍लेन

मास्को: संबंधित एयरलाइन कंपनी ने आज कहा कि रूसी यात्री विमान मिस्र के आसमान में बाहरी कारण से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में 224 लोग मारे गए और उनकी शिनाख्त उनके रिश्तेदारों ने सेंट पीटर्सबर्ग में शुरू कर दी है। कोगलीमाविया चार्टर एयरलाइन के वरिष्ठ कार्यकरी एलेक्जेंडर स्मीरनोव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'कोई तकनीकी नाकामी नहीं थी, जो हवा में एयरबस 321 के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बने।' उन्होंने विस्तार से बताने से इनकार करते हुए कहा कि इस बारे में सिर्फ एक स्पष्टीकरण है कि कुछ बाहरी कारण रहे होंगे। वैसे उन्होंने कहा कि यह जेट अच्छी तकनीकी दशा में था।

काहिरा और मास्को दोनों ने मिस्र की इस्लामिक स्टेट शाखा के इस दावे का खंडन किया कि उसने इस विमान को गिराया। अमेरिकी खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक जेम्स क्लैपर ने आज कहा कि वह आईएस की संलिप्तता से इनकार नहीं कर सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश