1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से लड़ते हुए रूस के जनरल की मौत

इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से लड़ते हुए रूस के जनरल की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 25, 2017 10:10 am IST,  Updated : Sep 25, 2017 10:19 am IST

सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर एजोर के निकट इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के साथ युद्ध करते हुए रूस के एक जनरल की मौत हो गई। मास्को के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

isis- India TV Hindi
isis

मास्को: सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर एजोर के निकट इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के साथ युद्ध करते हुए रूस के एक जनरल की मौत हो गई। मास्को के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने मंत्रालय को कल यह कहते हुए उद्धृत किया, इस्लामिक स्टेट के आतंकियों द्वारा की जा रही गोलाबारी के दौरान एक गोले के विस्फोट से डिवीजन जनरल वलेरी असापोव की मौत हो गई। (जर्मनी: एंजेला मर्केल को हासिल हुई बड़ी जीत, चौथी बार मिला देश की कमान संभालने का मौका)

आसापोव सीरिया सरकार की सेना के सलाहकार के तौर पर अपनी सेवा दे रहे थे। मंत्रालय ने बताया कि आसापोव को मरणोपरांत उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। सीरिया के पूर्व में स्थित दीर एजोर प्रांत की सीमा इराक के साथ लगती है।

यह क्षेत्र तेल और गैस से समृद्ध है और इस्लामिक स्टेट अपनी सत्ता के दौरान इसी का उपयोग धन के प्रमुख स्रोत के तौर पर करता था। रूस ने सीरिया सरकार की सहायता करने के लिए सितंबर 2015 में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ युद्ध में हस्तक्षेप किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश