1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूसी मॉडल का दावा, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने जहर देकर मरवाने की कोशिश की थी

रूसी मॉडल का दावा, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने जहर देकर मरवाने की कोशिश की थी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2018 11:39 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 11:39 pm IST

व्लादीमिर पुतिन के शासन की आलोचना करने वाली एक रूसी मॉडल ने बुधवार को दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति ने उसे दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के सैलिसबरी कस्बे में एक इतालवी रेस्तरां में जहर देकर मरवाने की कोशिश की। 

Russian President Putin- India TV Hindi
Russian President Putin

लंदन: व्लादीमिर पुतिन के शासन की आलोचना करने वाली एक रूसी मॉडल ने बुधवार को दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति ने उसे दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के सैलिसबरी कस्बे में एक इतालवी रेस्तरां में जहर देकर मरवाने की कोशिश की। इस कांड में एक पूर्व रूसी जासूस और उसकी बेटी को जहर दिया गया था। 

रूस के पूर्व डबल एजेंट सर्जेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया मार्च महीने में घातक जहर ‘नोविचोक’ की वजह से जिस कस्बे में अचेत हो गये थे, उसे दोनों के बीमार होने की खबरों के बाद रविवार को विल्टशायर पुलिस ने घेर लिया। 

पुलिस ने रविवार की घटना के नोविचोक वाली घटना से तार जुड़े होने की बात से इनकार किया है, वहीं 30 वर्षीय मॉडल अन्ना शेपिरो ने ‘द सन’ अखबार से कहा कि उसे और उसके पति को इस संदिग्ध जहर से निशाना बनाने की कोशिश की गयी थी। उसने अखबार से कहा, ‘‘पुतिन के गुर्गों ने मुझे निशाना बनाया। वे मुझे मारना चाहते थे क्योंकि मैं पुतिन का विरोध करती हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश