1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बार्सिलोना में छात्र ने शिक्षक को मौत के घाट उतारा

बार्सिलोना में छात्र ने शिक्षक को मौत के घाट उतारा

 Written By: IANS
 Published : Apr 20, 2015 05:46 pm IST,  Updated : Apr 20, 2015 05:47 pm IST

बार्सिलोना: स्पेन में सोमवार को 13 वर्षीय एक छात्र ने अपने शिक्षक को आड़ी कमान (क्रॉसबो) से मार डाला। मीडिया रिपोट से यह जानकारी मिली। स्पेन के समाचारपत्र ला वेनगार्डिया के मुताबिक, यह घटना बार्सिलोना

बार्सिलोना में छात्र...- India TV Hindi
बार्सिलोना में छात्र ने शिक्षक को मार डाला

बार्सिलोना: स्पेन में सोमवार को 13 वर्षीय एक छात्र ने अपने शिक्षक को आड़ी कमान (क्रॉसबो) से मार डाला। मीडिया रिपोट से यह जानकारी मिली। स्पेन के समाचारपत्र ला वेनगार्डिया के मुताबिक, यह घटना बार्सिलोना के सेंट एंड्रयू इलाके में स्थित जोन फस्टर सेकंडरी स्कूल में घटी।

समाचार पोर्टल द लोकल के मुताबिक हमले में चार अन्य छात्र व शिक्षक घायल हुए हैं।

पुलिस ने हमलावर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। छात्र के पास से एक छुरा भी बरामद किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश