1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्वेतलाना एलेक्सेविच ने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार

स्वेतलाना एलेक्सेविच ने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2015 06:20 pm IST,  Updated : Oct 09, 2015 07:49 am IST

स्टाकहोम: बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सेविच को आज वर्ष 2015 के नोबेल साहित्य पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया। स्वीडिश एकेडमी ने वर्तमान समय की परेशानियों और साहस से भरे कई गुणों वाले लेखन के

स्वेतलाना एलेक्सेविच...- India TV Hindi
स्वेतलाना एलेक्सेविच ने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार

स्टाकहोम: बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सेविच को आज वर्ष 2015 के नोबेल साहित्य पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया। स्वीडिश एकेडमी ने वर्तमान समय की परेशानियों और साहस से भरे कई गुणों वाले लेखन के लिए 67 वर्षीय स्वेतलाना को इस पुरस्कार से नवाजा। स्वेतलाना ने चश्मदीदों के हवाले से चेरनोबिल आपदा (यूक्रेन का परमाणु हादसा) और द्वितीय विश्वयुद्ध का भावनात्मक पक्ष पेश करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। चश्मदीदों के शब्दों के जरिये इन घटनाओं के बारे में लिखने वाली स्वेतलाना की कृतियों का कई भाषाओं में अनुवाद हुआ और वह कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुईं।

हालांकि रूसी भाषा में लिखीं उनकी विवादित पुस्तकें उनके अपने देश में प्रकाशित नहीं हुईं और लेखिका ने इसे धीरे धीरे बढ़ता सेंसरशिप बताया। नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित 14वीं महिला स्वेतलाना को करीब साढे नौ लाख डालर मिलेंगे। नोबेल पुरस्कार सप्ताह कल भी जारी रहेगा जब चर्चित नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा की जाएगी। अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 12 अक्तूबर को होगी। औपचारिक पुरस्कार वितरण समारोह 10 दिसंबर को स्टाकहोम और ओस्लो में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश