1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में लॉड स्वराज पॉल के बेटे की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

ब्रिटेन में लॉड स्वराज पॉल के बेटे की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2015 12:06 pm IST,  Updated : Nov 10, 2015 12:06 pm IST

लंदन: प्रवासी भारतीय उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल के बेटे अंगद पॉल की मध्य लंदन में आठवीं मंजिल पर स्थित अपने पेंटहाउस से गिरकर मौत हो गई। अपने पिता द्वारा स्थापित कपारो ग्रुप के मुख्य कार्यकारी

लॉड स्वराज पॉल के बेटे...- India TV Hindi
लॉड स्वराज पॉल के बेटे की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

लंदन: प्रवासी भारतीय उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल के बेटे अंगद पॉल की मध्य लंदन में आठवीं मंजिल पर स्थित अपने पेंटहाउस से गिरकर मौत हो गई। अपने पिता द्वारा स्थापित कपारो ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी 45 साल के अंगद को आठवीं मंजिल से गिरने के बाद गंभीर चोटें आई थीं और घटनास्थल पर पहुंचे डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


लंदन पुलिस ने बताया कि वह हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है लेकिन इस समय अंगद की मौत को गैर संदिग्ध मानकर चला जा रहा है। उनकी मौत कपारो उद्योग समूह के समक्ष पेश संकट की पृष्ठभूमि में हुई है जो इस्पात की कीमतों में गिरावट से प्रभावित है।

अंगद की दस साल पहले मीडिया मामलों की वकील मिशेल बान से शादी हुई थी। कपारो समूह में 40 कंपनियां हैं, जिसमें भारत समेत दुनियाभर में दस हजार लोग कार्यरत हैं और इसका सालाना कारोबार एक अरब पाउंड से अधिक है। यह समूह कारों के कलपुर्जे, इस्पात पाइपों, होटल आदि क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। कंपनी सुपरफास्ट कारों, फिल्मों तथा डिजाइन क्षेत्र में भी दखल रखती है। अंगद सफल फिल्म 'लॉक, स्टाक और टू स्मोकिंग बैरेल्स' के कार्यकारी निर्माता भी रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।