1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्विट्जरलैंड ने बताया, ललित मोदी और उनकी पत्नी के खिलाफ टैक्स जांच हो रही है

स्विट्जरलैंड ने बताया, ललित मोदी और उनकी पत्नी के खिलाफ टैक्स जांच हो रही है

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2016 08:05 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 08:05 am IST

स्विट्जरलैंड सरकार ने बताया कि ललित मोदी और उनकी पत्नी मीनल उन लोगों में शामिल हैं, जिनके बारे में भारतीय अधिकारियों ने उसके कर विभाग से सूचना और सहयोग मांगा है।

lalit modi- India TV Hindi
lalit modi

बर्न: स्विट्जरलैंड सरकार ने बताया कि ललित मोदी और उनकी पत्नी मीनल उन लोगों में शामिल हैं, जिनके बारे में भारतीय अधिकारियों ने उसके कर विभाग से सूचना और सहयोग मांगा है।

 

'सहयोग' के मामलों में सरकारी गजट में प्रकाशित दो अलग अधिसूचनाओं में स्विस संघीय कर प्रशासन (AFTA) मोदी और उनकी पत्नी को उनको इस मामले में सुनवाई के अपने अधिकार का दस दिन में इस्तेमाल करने को कहा है। इस बारे में और ब्योरा दिए बिना एफटीए ने इसके जरिये उन्हें इस मामले में किसी व्यक्ति को अधिकृत कर व्यक्ति के अंदर इन अधिसूचनाओं की पावती लेने को कहा है। एक अधिसूचना 'भारतीय नागरिक ललित कुमार मोदी' तथा एक अन्य मीनल मोदी उर्फ मीनालिनी मोदी के लिए है।

इस बारे में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व आयुक्त को भेजे गए ईमेल और एसएमएस का जवाब नहीं मिला। पूर्व में भी इस तरह की अधिसूचनाओं में कई भारतीय नागरिकों का नाम आ चुका है।

ये ताजा अधिसूचनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक स्विट्जरलैंड यात्रा से कुछ दिन पहले आई हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच कालेधन के खिलाफ लड़ाई को लेकर संबंधों को और मजबूत किया जा सकेगा। कई भारतीयों पर स्विस बैंकों में बेहिसाबी धन रखने का संदेह है।

पूर्व IPL आयुक्त 2010 में लंदन चले गए थे। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने विदेश मंत्रालय से उनको ब्रिटेन से प्रत्यर्पित करने को कहा है। वह किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार करते रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय चाहता है कि मोदी टी-20 क्रिकेट आईपीएल की जांच में शामिल हों। उनके तथा अन्य लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोधक कानून के प्रावधानांे के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश