1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारत की चेतावनी के बाद बैकफुट पर यूरोप, स्विटजरलैंड सहित EU 7 देशों ने Covishield को दी मंजूरी

भारत की चेतावनी के बाद बैकफुट पर यूरोप, स्विटजरलैंड सहित EU 7 देशों ने Covishield को दी मंजूरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2021 12:37 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 12:42 pm IST

यूरोपियन यूनियन पहले कोवीशील्ड लेने वाले कई भारतीयों को अपने यहां यात्रा की अनुमति नहीं दे रहा था जिसको लेकर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ती जताई थी और यहां तक कह दिया था कि यूरोप से आने वाले लोगों को भारत में क्वारंटीन किया जाएगा

स्विटरलैंड ने भारत...- India TV Hindi
स्विटरलैंड ने भारत में Covishield ले चुके लोगों को अपने यहां यात्रा की अनुमति दे दी है Image Source : PTI

नई दिल्ली। भारतीय कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड का टीका लगवाने वाले अब यूरोप की यात्रा कर सकेंगे। डिप्लोमैटिक सूत्रों के अुसार स्विटजरलैंड सहित यूरोपियन यूनियन (EU) के 7 देशों ने Covishield का टीका लगवा चुके लोगों को अपने यहां यात्रा के लिए मान्यता दे दी है। 

यूरोपिय यूनियन को भारत की चेतावनी के बाद यूरोप के देश बैकफुट पर आ गए हैं, स्विट्जरलैंड ने कोविशिल्ड को मान्यता दे दी है, जर्मनी ने भी कहा है कि वो भारत में बनी वैक्सीन लगवाने वालों को ग्रीन पास देगा। भारत सरकार ने यूरोपिय संघ को चेतावनी दी थी और कहा था कि यूरोपीय यूनियन या तो कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंज़ूरी दे वरना यूरोपीय नागरिकों के लिए देश में क्वारंटीन का नियम लागू किया जाएगा। भारत सरकार ने यूरोप के 27 देशों से कहा है कि वो अलग-अलग अपने स्तर पर भारत में वैक्सीन लगा चुके लोगों के लिए ग्रीन पास जारी करें,सरकार की सख्ती के बाद अब यूरोप के देशों ने भारत की वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है।

कोविड माहामारी को देखते हुए यूरोपीय यूनियन अपने देशों में आने वाले नागरिकों के लिए ग्रीन पास जारी कर रहा है, लेकिन ये ग्रीन पास उन्हीं लोगों को मिल रहा है जो वैक्सीन लगवा चुके हैं। ग्रीन पास की वजह से कोवैक्सीन और कोविशील्ड लगवा चुके भारतीयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन यात्रियों को ग्रीन पास मिला है उन्हें बिना रोक-टोक यूरोपीय यूनियन की यात्रा करने की इजाजत होगी। यूरोपीय यूनियन ने ग्रीन पास के लिए सिर्फ चार वैक्सीन को मंजूरी दी है, इन चार वैक्सीन में ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सजेवरिया, बायोनटेक एसई की फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन शामिल हैं, लेकिन अब भारत की चेतावनी के बाद यूरोप के देशों ने भारतीय वैक्सीनों को भी मंज़ूरी देनी शुरू कर दिया है। 

यूरोपिय यूनियन की मनमानी की भारत के साथ-साथ अफ्रीकी संघ के 54 देशों ने भी अलोचना की है, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड अफ्रीकी देशों में लगवाई गई है। पूर्व निर्धारित समझौते के तहत कोविशील्ड अफ्रीकी देशों में भेजी गई है, अब अफ्रीका में कोविशील्ड लगा चुके लोगों को यूरोप जाने में परेशानी हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश