1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 1933 का ये खास सिक्का 72,000 पाउंड की भारी-भरकम कीमत पर बिका

1933 का ये खास सिक्का 72,000 पाउंड की भारी-भरकम कीमत पर बिका

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2016 09:57 pm IST,  Updated : May 10, 2016 09:57 pm IST

लंदन: साल 1933 के एक दुर्लभ सिक्के को एक निजी संग्रहकर्ता ने यहां एक नीलामी में रिकॉर्ड 72,000 पाउंड में खरीदा है। खास किस्म का यह सिक्का दुनिया में मौजूद ऐसे ही चार सिक्कों में

One penny coin of 1933- India TV Hindi
One penny coin of 1933

लंदन: साल 1933 के एक दुर्लभ सिक्के को एक निजी संग्रहकर्ता ने यहां एक नीलामी में रिकॉर्ड 72,000 पाउंड में खरीदा है। खास किस्म का यह सिक्का दुनिया में मौजूद ऐसे ही चार सिक्कों में से एक है। बेचे गए सिक्के को पैटर्न संस्करण के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि इसे प्रोटोटाइप के तौर पर पेश किया गया था। इसका कभी उत्पादन नहीं हुआ।

पहली बार मिली किसी कांस्य सिक्के को इतनी कीमत

ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पैटर्न सिक्के की नीलामी हुई है। रिकॉर्ड कीमत के बाबत नीलामी घर एएच बाल्डविन एंड संस के एक प्रवक्ता ने बताया, किसी कांस्य के सिक्के को कभी इसके आसपास की भी कीमत नहीं मिली थी। शायद इसकी इतनी कीमत वजह यह है कि इसे 1933 में बना दुर्लभ सिक्का माना जा रहा है।

इस सिक्के को एक निजी संग्रहकर्ता ने है खरीदा

बीबीसी ने प्रवक्ता के हवाले से बताया, मेरा मानना है कि पिछली बार करीब 15,000 पाउंड मिले थे। एक निजी संग्रहकर्ता ने सिक्के को खरीदा। यह मालूम नहीं चल सका है कि इसे ब्रिटेन में रखा जाएगा कि विदेश ले जाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि यह सिक्का कभी प्रचलन में आया ही नहीं था और दुनिया में ऐसे केवल चार ही सिक्के बताए जाते हैं, जिनमें से एक यही है जिसे इतनी भारी कीमत पर खरीदा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश