1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बेल्जियम के लीज शहर में गोलीबारी, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की हत्या

बेल्जियम के लीज शहर में गोलीबारी, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की हत्या

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2018 06:12 pm IST,  Updated : May 29, 2018 06:51 pm IST

बेल्जियम के पूर्वी लीज शहर में एक बंदूकधारी ने दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में अधिकारियों ने उसे मार गिराया। अभियोजकों ने एएफपी को यह जानकारी दी।

Three people including two policemen were shot dead in...- India TV Hindi
Three people including two policemen were shot dead in Belgium

ब्रसेल्स: बेल्जियम के पूर्वी लीज शहर में एक बंदूकधारी ने दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में अधिकारियों ने उसे मार गिराया। अभियोजकों ने एएफपी को यह जानकारी दी। ब्रसेल्स के पूर्व में 90 किलोमीटर दूर शहर में एक हाई स्कूल के निकट स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे गोलीबारी हुईं। लीज अभियोजक कार्यालय की प्रवक्ता कैथरीन कोलिगनोन ने बताया कि हमलावर के उद्देश्य का तत्काल पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा ,‘‘ हम फिलहाल कुछ नहीं जानते हैं। ’’ (अमेरिका: योसमाइट के ‘हॉफ डोम’ पर चढाई के दौरान गिरने से भारतीय नागरिक की मौत )

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बंदूकधारी ने एक कैफे में दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद वह लेयसी वाहा स्कूल भाग गया जहां उसने एक महिला सफाईकर्मी को बंधक बना लिया। अभियोजकों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने बंदूकधारी को मार गिराया। बेल्जियम के गृह मंत्री जेन जाम्बोन ने बताया कि बेल्जियम का संघीय आपदा केन्द्र स्थिति पर नजर रखे हुए है।

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा ,‘‘ हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। हम वास्तव में क्या हुआ इसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे है। ’’ केन्द्र ने क्षेत्र के आसपास नाकेबंदी कर दी है और लोगों से वहां से दूर रहने का आग्रह किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश