1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इराक हमले के लिए टोनी ब्लेयर ने मांगी माफी

इराक हमले के लिए टोनी ब्लेयर ने मांगी माफी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2015 01:11 pm IST,  Updated : Oct 26, 2015 01:11 pm IST

ब्रिटेन: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने इराक पर हमले किए जाने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। उनका कहना है कि उनके द्वारा किए गए हमले के कारण ही ISIS को

इराक हमले के लिए टोनी...- India TV Hindi
इराक हमले के लिए टोनी ब्लेयर ने मांगी माफी

ब्रिटेन: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने इराक पर हमले किए जाने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। उनका कहना है कि उनके द्वारा किए गए हमले के कारण ही ISIS को बढ़ने का अवसर मिला। एक इंटरव्यू में टोनी ने कहा कि इराक पर हमले का फैसला गलत था 2003 में सद्दाम शासन पर किए गए हमले के लिए वह शर्मिंदा है।

ब्लेयर का यह इंटरव्यू भारत में जन्मे अमेरिकी पत्रकार ने लिया था। फरीद जकारिया ने ब्लेयर से पूछा की सद्दाम हुसैन के पास नरसंहार के हथियार न होने के बावजूद भी हमला करना सही था? इस पर ब्लेयर का कहना था कि उनसे बहुत बड़ी भूल हुई थी उनके पास जो कुछ भी जानकारी थी वह बिल्कुल गलत थी। उनका कहना था कि हमसे यह समझने में भूल हो गई इसके परिणाम कितने खतरनाक हो सकते है।

सद्दाम पर किए गए इस हमले के बाद टोनी ब्लेयर के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किए गए थे। जिसके बाद अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश