1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में भारतवंशी छात्र को भौतिकी का शीर्ष सम्मान

ब्रिटेन में भारतवंशी छात्र को भौतिकी का शीर्ष सम्मान

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 08:53 am IST,  Updated : Apr 07, 2015 08:53 am IST

लंदन: ब्रिटेन में एक भारतवंशी छात्र को मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत पर शोध के लिए भौतिकी का एक शीर्ष पुरस्कार मिला है। प्रताप सिंह के प्रोजेक्ट ने नेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग

- India TV Hindi

लंदन: ब्रिटेन में एक भारतवंशी छात्र को मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत पर शोध के लिए भौतिकी का एक शीर्ष पुरस्कार मिला है। प्रताप सिंह के प्रोजेक्ट ने नेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग कंपीटिशन में इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स (आईओपी) पुरस्कार जीता है।

 
उसका शोध अब अंतराष्ट्रीय पत्रिका 'फिजिक्स एजुकेशन' में प्रकाशित होगा।
 
कैंब्रिज न्यूज ने कैंब्रिज के पेर्से स्कूल के 15 वर्षीय छात्र के हवाले से कहा, "भौतिकी में मेरी हमेशा से दिलचस्पी रही है। इसलिए जब शोध परियोजना का समय आया, तो निश्चित तौर पर मैं भौतिकी में ही कुछ करना चाहता था।"
 
प्रताप ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं कि इस परियोजना के दौरान मैं सिद्धांत को एक साथ लाने, एक गणितीय मॉडल तैयार करने में सक्षम हुआ। सबसे बड़ी बात है कि इन सबके लिए मैंने स्कूल की भौतिकी की प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों का इस्तेमाल किया और सापेक्षिकी समय विस्तारण के पर्यवेक्षण के लिए एक उपकरण का निर्माण किया।"
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।