1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रमजान से पहले इस ब्रिटिश यूनिवर्सिटी ने खत्म की नमाज की जगह

रमजान से पहले इस ब्रिटिश यूनिवर्सिटी ने खत्म की नमाज की जगह

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2017 02:41 pm IST,  Updated : May 21, 2017 02:41 pm IST

ब्रिटेन की एक टॉप यूनिवर्सिटी ने रमजान से बस कुछ ही दिन पहले नमाज के लिए तय की गई जगह को खत्म करने का फैसला लिया है।

Representational Image | AP Photo - India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

लंदन: ब्रिटेन की एक टॉप यूनिवर्सिटी ने रमजान से बस कुछ ही दिन पहले नमाज के लिए तय की गई जगह को खत्म करने का फैसला लिया है। इस यूनिवर्सिटी ने मुसलमानों को नमाज के लिए दिए गए स्थान को परीक्षा के दौरान जगह की कमी का हवाला देते हुए हुए खत्म करने का फैसला किया है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, युनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट ऐंग्लिया (UEA) के के कैंपस में मौजूद रोजाना नमाज की जगह को लाइब्रेरी के एक गलियारे में बदल दिया जाएगा। अखबार ने मुताबिक इस यूनिवर्सिटी के मुस्लिम छात्रों से कहा गया है कि परीक्षा के सीजन में जगह की कमी के चलते जुमे की नमाज की जगह ली जानी थी।

इस कदम के शांतिपूर्ण विरोध के रूप में छात्रों ने शनिवार को के मुख्य चौक पर एक सार्वजनिक प्रार्थना सत्र में हिस्सा लिया। UEA इस्लामिक सोसाइटी ने इस कदम पर मायूसी जताई और कहा कि वह इस कदम से स्तब्ध है। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इस मौके पर खुले आसमान के नीचे ही नमाज पढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश