1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली में रेल दुर्घटना, 20 की मौत, दर्जनों घायल

इटली में रेल दुर्घटना, 20 की मौत, दर्जनों घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2016 11:23 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 11:24 pm IST

टली में दो ट्रेनों की जबरदस्‍त भिड़ंत हुई है जिसमें अब तक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं दर्जन भर लोगं के घायल होने की खबर हैं। जानकारी के अनुसार हादसा इटली के दक्षिण में स्थित कोराटो और आंद्रिया नामक गांवों के बीच हआ है...

train- India TV Hindi
train

रोम: इटली में दो ट्रेनों की जबरदस्‍त भिड़ंत हुई है जिसमें अब तक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं दर्जन भर लोगं के घायल होने की खबर हैं। जानकारी के अनुसार हादसा इटली के दक्षिण में स्थित कोराटो और आंद्रिया नामक गांवों के बीच हआ है। हादसे में दोनों ट्रेनों की कुछ बोगियों के परखच्‍चे उड़ गए हैं। यह हादसा दोनों ट्रेनों का एक ही पटरी में आ जाने के कारण हुआ।

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा जिसने प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद इटली के प्रधानमंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह आंसूओं का पल है। इसके साथ ही उन्‍होंने हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं।  साथ ही यह हादसा आश्टर्यजनक है।

बचावकर्मी क्षतिग्रस्‍त हुए डिब्‍बों को काटकर लोगों को निकालने में लगे हैं। फिलहाल मृतकों की संख्‍या स्‍पष्‍ट नहीं है लेकिन हादसे को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह बढ़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश