1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 75 साल बाद फटा द्वितीय विश्‍व‍ युद्ध का बम, दो सैनिकों की मौत

75 साल बाद फटा द्वितीय विश्‍व‍ युद्ध का बम, दो सैनिकों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2019 07:37 am IST,  Updated : Oct 09, 2019 09:18 am IST

यूरोपीय देश पोलैंड में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान गिराए गए एक बम को डिफ्यूज करने के दौरान दो सैनिकों की मौत हो गई

Second World War- India TV Hindi
Second World War

वारसा। दूसरे विश्‍वयुद्ध को समाप्‍त हुए 75 साल होने को आ रहे हैं लेकिन अभी भी इस दौर के बम जान लेने में आमादा है। ताजी घटना यूरोपीय देश पोलैंड की है जहां दूसरे विश्व युद्ध के दौरान गिराए गए एक बम को डिफ्यूज करने के दौरान दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डिफेंस मिनिस्टर मारिउस ब्लास्जजाक के मुताबिक यह बम उस वक्त फटा, जब सैनिक उसे डिफ्यूज करने में जुटे थे। 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को फटने वाला यह बम दूसरे विश्व युद्ध के दौर का था। सेना ने बताया कि पोलैंड के कुजनिया रासिबोर्सका के पास जंगल में यह हादसा हुआ। हादसे में घायल दोनों सैनिकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि दोनों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सैनिक पैराशूट रेजिमेंट का हिस्सा था, जिसे क्षेत्र में तैनात किया गया था।

पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही जंगल में राहगीरों को कई हथियार और बम मिले थे। इन्हें रख लिया गया था और एक यूनिट को इन्हें डिफ्यूज करने का जिम्मा दिया गया था। गौरतलब है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान के बम अब भी अकसर पोलैंड में पाए जाते हैं। जर्मनी ने पोलैंड पर कब्जा जमा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश