Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: जासूस पर हमला मामले में रूसी संदिग्धों के दावे पर यूं जमकर उड़ा मजाक

ब्रिटेन: जासूस पर हमला मामले में रूसी संदिग्धों के दावे पर यूं जमकर उड़ा मजाक

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Sep 14, 2018 08:39 pm IST, Updated : Sep 14, 2018 08:39 pm IST

सेलिसबरी में रूस के पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में ब्रिटेन द्वारा आरोपी ठहराए गए 2 रूसी नागरिकों के दावे पर जमकर मजाक उड़ रहा है

Skripal suspects say were in UK as tourists | AP- India TV Hindi
Skripal suspects say were in UK as tourists | AP

लंदन: सेलिसबरी में रूस के पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में ब्रिटेन द्वारा आरोपी ठहराए गए 2 रूसी नागरिकों के दावे पर जमकर मजाक उड़ रहा है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इन दोनों ही संदिग्धों ने कहा था कि वे ब्रिटेन के सैलिसबरी में एक सैलानी की हैसियत से घूमने गए थे। इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया में इन दोनों नागरिकों का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने भी इस पर कटाक्ष किया है।

एलेक्जेंडर पेट्रोव और रूसलान बोशिरोव ने रूसी सैन्य खुफिया का सदस्य होने से इंकार करते हुए रूस समर्थित आरटी न्यूज नेटवर्क को बताया कि वे सैलानी बनकर ब्रिटेन में घूमने आए थे। इस पर विदेश मंत्री जर्मी हंट ने ट्वीट किया, ‘2014 में यूक्रेन पर धावा बोलते समय रूसी सेना ने छुट्टी पर होने का दावा किया था।’ अंग्रेजी दैनिक टेलीग्राफ में कार्टूनिस्ट मेट ने 3 लोगों को जासूस की पारंपरिक पोशाक में दिखाते हुए कटाक्ष किया है। 

रूस के दोनों नागरिकों पर 4 मार्च को पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपल पर नोविचोक नामक नर्व एजेंट जहर से हमला करने का आरोप है। स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे और एक पुलिस अधिकारी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में स्क्रिपल और यूलिया दोनों ही हफ्तों के इजाज के बाद सुरक्षित बच गए थे।

टीवी क्विज शो के होस्ट रिचर्ड उस्मान ने एक सर्वेक्षण का उपहास उड़ाते हुए पूछा, ‘क्या आप मेरे दो दोस्तों की मदद कर सकते हैं? वे महज दो दिन के लिए ब्रिटेन आए हैं। उन्हें किन दो स्थानों पर जाना चाहिए।’ उन्होंने 4 विकल्प दिए, ‘लंदन और एडिनबर्ग, ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज, मैनचेस्टर और लीवरपुल, सेलिसबरी और सेलिसबरी।’ उनका इशारा था कि सेलिसबरी कोई ऐसी महत्वपूर्ण जगह नहीं है जहां सिर्फ 2 दिन के लिए ब्रिटेन घूमने आए सैलानी जाएं।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement