1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: PM टेरीजा मे को एक और बड़ा झटका, विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने भी दिया इस्तीफा

ब्रिटेन: PM टेरीजा मे को एक और बड़ा झटका, विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने भी दिया इस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2018 08:16 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 08:17 pm IST

ब्रेग्जिट पर चल रही खींचतान के बीच ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वह पिछले 24 घंटों में इस्तीफा देने वाले ब्रिटिश सरकार के तीसरे मंत्री बन गए...

United Kingdom: Boris Johnson resigns in major Brexit blow to PM Theresa May | AP- India TV Hindi
United Kingdom: Boris Johnson resigns in major Brexit blow to PM Theresa May | AP

लंदन: ब्रेग्जिट पर चल रही खींचतान के बीच ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वह पिछले 24 घंटों में इस्तीफा देने वाले ब्रिटिश सरकार के तीसरे मंत्री बन गए। उनसे पहले बेग्जिट मंत्री डेविड डेविस और जूनियर ब्रेग्जिट मंत्री स्टीव बेकर ने भी इस्तीफा दे दिया था। इन इस्तीफों को अपनी पार्टी को प्रस्तावित ब्रेग्जिट दृष्टिकोण के प्रति एकजुट करने का प्रयास कर रहीं प्रधानमंत्री टेरीजा मे के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘इस दोपहर प्रधानमंत्री टेरीजा में ने विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह लेने वाले शख्स का नाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। प्रधानमंत्री बोरिस को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देती हैं।’ बोरिस के इस्तीफे के साथ ही प्रधानंत्री मे की उस योजना को करारा झटका लगा है जिसके अंतर्गत वह यूरोपीय संघ से निकलने के बावजूद इसके साथ मजबूत आर्थिक संबंध बरकरार रखना चाहती हैं।

इससे पहले अपने इस्तीफे के बाद ब्रेग्जिट मंत्री डेविड डेविस ने कहा था कि वह मे के खिलाफ किसी तरह के विरोध का समर्थन नहीं करने जा रहे। उन्होंने कहा था कि सरकार की बातचीत की स्थिति के बारे में उनकी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। डेविस ने रविवार को PM मे को लिखे पत्र में कहा कि इस नीति के आम निर्देश हमें बातचीत की कमजोर स्थिति में लाकर छोड़ देंगे और संभवत: उससे बच निकलना भी मुश्किल होगा। अपने इस्तीफे में डेविस ने मे को कहा, ‘नीति और रणनीति का मौजूदा चलन’ ब्रिटेन के एकल बाजार और यूरोपीय संघ को छोड़ने की संभावना को बहुत कम कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश